कांवड़ मेले की भीड़ में चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

कांवड़ मेले की भीड़ में चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

दैनिक चक्र ब्यूरो देहरादून

हरिद्वार। कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो आरोपियों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को कुश शर्मा पुत्र कमल शर्मा, निवासी फेस-3 जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 15 अगस्त को बैरागी कैंप कनखल में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए कनखल पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जियापोता के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से वारदात में लूटी गई सोने की चेन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूदेव पुत्र राजेश कुमार, निवासी गली नंबर 29, नेहरू रोड, कोतवाली बड़ौत, उत्तर प्रदेश तथा करण पुत्र सतपाल, निवासी गली नंबर 8, मोहनपुरी, गोंडा चौक, थाना भजनपुरा, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भूदेव के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नेता के अंदर है घमंड अहंकार तकब्बुर 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें