समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नेता के अंदर है घमंड अहंकार तकब्बुर
समाजवादियों का महिला सम्मान से नहीं है दूर-दूर तक नाता -फैयाज अहमद
दैनिक चक्र ब्यूरो उत्तराखंड
देहरादून आज एक पसमांदा समाज की मीटिंग में बोलते हुए हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के प्रदेश संयोजक फैयाज अहमद ने कहा कि सहारनपुर में एक राजनीतिक परिवार में ससुर और दामाद को लेकर द्वंद युद्ध चल रहा है फैयाज अहमद ने कहा कि यह दोनों नेता सहारनपुर की जनता की जन भावनाओं से खेलने का कार्य कर रहे हैं ताकि 2027 में लोगों का मुर्ख बनाकर जनता को ससुर और दामाद की पारिवारिक कल दिखाकर उनका वोट लूटा जा सके उसके लिए ससुर और दामाद साम दाम दंड भेद सभी अपना रहे हैं सोशल मीडिया पर आकर अनर्गल बयान बाजी करके सहारनपुर की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं फैयाज अहमद ने कहा कि यह परिवारिक लड़ाई है इसको घर में बैठकर सुलझाया जा सकता है पर इस परिवारिक लड़ाई को जनता के बीच में लाकर जन भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम समाजवादी और कांग्रेसी कर रहे हैं फैयाज अहमद ने कहा लड़की किसी की भी हो उसकी पारिवारिक मुद्दा जनता के बीच नहीं आना चाहिए क्योंकि यह हर आदमी की इज्जत का सवाल है फैयाज अहमद ने कहा इस परिवारिक लड़ाई को बाजार के बीच में लाने वाले समाजवादी दामाद और कांग्रेसी ससुर दोनों के परिवार वाले हैं फैयाज अहमद ने कहा आदमी राजनीति में कुछ भी कर गुजरता है और रही समाजवादी के नवनियुक्त दामाद की वह एक ऐसी पार्टी में गए हैं।
जिसमें महिलाओं का कोई सम्मान नहीं किया जाता समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय श्री मुलायम सिंह यादव ने देश में रेप को लेकर क्या बयान दिया था वह सभी लोग जानते हैं इसलिए समाजवादी पार्टी में महिला सम्मान का कोई मतलब नहीं है बल्कि गुंडागर्दी अराजकता गाली गलौज करना एक आम बात है फैयाज अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी यही समाजवादी के गुंडे थाने पुलिस चौकिया को चलाया करते थे और रात में चोरी डकैती छीनती अपहरण बलात्कार किया करते थे फैयाज अहमद ने कहा कि यह सारा ड्रामा सहारनपुर जिले के जनता से उनकी हमदर्दी हासिल करके वोट को लूटना चाहते हैं फैयाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आजम खान साहब का क्या हाल बना दिया है यह उत्तर प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है फैयाज अहमद ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी एक सांसद के कहने से मुसलमान नेता कमाल अख्तर का इस्तीफा ले लिया फैयाज अहमद ने कहा मरहूम डीएसपी जिया उल हक के हत्यारे को प्रतापगढ़ से टिकट दे दिया है फैयाज अहमद ने कहा यह है समाजवादी पार्टी का चाल चरित्र चेहरा समाजवादी पार्टी मुसलमान की खुली दुश्मन है फैयाज अहमद ने उत्तर प्रदेश और देश के पसमांदा समाज के लोगों से अपील की है कि वह समाजवादी पार्टियों की करगुजारियों को समझ कर इन सभी मुख्य विपक्षी पार्टियों से दूर रहें फैयाज अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश को संभाला है गुंडागर्दी गुंडाराज खत्म है और उत्तर प्रदेश की जनता खासकर मुसलमान योगी आदित्यनाथ जी के शासन से प्रसन्न है और आने वाले 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।
ये भी पढ़ें रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर सीएम धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम












