झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा: सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

झांसी में श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा: सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

मऊरानीपुर (झांसी)। झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर श्राद्ध कर्म के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र, भतीजा और भांजा समेत पांच लोग शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के लोग श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी पहुंचे थे। इसी दौरान 26 वर्षीय अभिनय तिवारी नदी में उतरे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। अभिनय को डूबता देख परिवार के अन्य चार सदस्य उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के चलते वे भी एक-एक कर डूब गए।

पुलिस और गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

नदी में पांच लोगों के डूबने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

हादसे में इन पांच लोगों की गई जान

इस दर्दनाक हादसे में झांसी के देवीसिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी (45), उनके बेटे अर्पित (12), भतीजे अभिनय तिवारी (26), पुत्र अजय तिवारी, भांजे पुष्कर शुक्ला (23) और जालौन निवासी श्रेयांश तिवारी (21) की मौत हो गई।
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्राद्ध कर्म के दौरान हुई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें