11.74 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बुलेट सीज
प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11.74 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कथित तौर पर मेथामफेटामाइन बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की मात्रा 11.74 ग्राम बताई गई है।
पुलिस ने बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा












