सोनपुर में घर-घर जाकर परिवार रजिस्टर का सर्वे, ग्रामीणों से जुटाई गई आवश्यक जानकारी
संवाददाता: अब्दुल मजीद बलरामपुर। विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत सोनपुर में परिवार रजिस्टर के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रोजगार सेवक रमेश कुमार यादव ने गांव में घर-घर पहुंचकर परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की।
सर्वे के दौरान रोजगार सेवक ने ग्रामीणों से परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर उसे दर्ज किया। घर-घर सर्वे किए जाने से परिवारों से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने भी सर्वे कार्य में सहयोग करते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से ग्रामीणों से सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।












