प्रतापगढ़ नवरात्र में प्रतापगढ़ के दुर्गा पंडालों में दर्शन करेंगे आनंद पाण्डेय

प्रतापगढ़ नवरात्र में प्रतापगढ़ के दुर्गा पंडालों में दर्शन करेंगे आनंद पाण्डेय

11 से 19 अक्टूबर तक गृह जनपद में रहकर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक करेंगे भ्रमण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर धर्मवीर आनंद पाण्डेय 11 से 19 अक्टूबर तक अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वह ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर और शहर तक स्थापित मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर नवरात्र की खुशियां साझा करेंगे।

आनंद पाण्डेय ने कहा कि नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रतापगढ़ की मिट्टी से उनका गहरा लगाव है। इस बार नवरात्र में अपने गृह जनपद में रहकर मां दुर्गा के विभिन्न पंडालों में दर्शन करने और क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात करने का कार्यक्रम बनाया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ों का आशीर्वाद लेने के साथ ही भाइयों, बहनों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगे। मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए, यही उनकी कामना है।

आनंद पाण्डेय ने जनपदवासियों से नवरात्र का पर्व श्रद्धा, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर होते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें