प्रतापगढ़ BJYM प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के घर दर्दनाक हादसा, गेट गिरने से 7 वर्षीय अद्विक की मौत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीरा भवन में BJYM प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के घर दर्दनाक हादसा हो गया।
घर में किराए पर रहने वाले परिवार का 7 वर्षीय मासूम अद्विक गेट पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी लोहे का गेट गिर गया, जिसकी चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया। मृतक का पिता कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में कर्मचारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।












