भाजपा जिला कार्यालय में मुकेश शुक्ला ने की पदाधिकारियों एवं आमजनों से आत्मीय भेंट
प्रतापगढ़। भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में स्पेशल ओलंपिक्स भारत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री मा. श्री मुकेश शुक्ला जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र से आए आमजनों से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा से जुड़े विषयों तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ संवाद करते हुए श्री मुकेश शुक्ला ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मा. श्री मुकेश शुक्ला जी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है। इसी विश्वास को और मजबूत करते हुए जनहित एवं संगठन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प है।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।












