भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम में बबिता तिवारी को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी
सुल्तानपुर के इसौली क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं बबिता तिवारी, काशी क्षेत्र में निभा चुकी हैं क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व
स्टेट संवाददाता विष्णु दत्त रावत लखनऊ/सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश टीम में बबिता तिवारी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को घोषित नई टीम में उन्हें शामिल किया गया है।
बबिता तिवारी इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा के काशी क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री के पद पर कार्य कर रही थीं। वह सुल्तानपुर जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़कर कार्य कर रही हैं।
उनकी नियुक्ति को संगठन में उनकी पूर्व भूमिका और अनुभव के संदर्भ में देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें प्रदेश स्तर पर महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम में विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।












