Pratapgarh: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मानधाता में थी तैनाती, परिवार में मचा कोहराम

प्रतापगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मानधाता में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड मयाराम की सर्पदंश से मौत हो गई। बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने मयाराम को स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मयाराम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी निर्मला देवी, 18 वर्षीय बेटे और छह बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से विद्यालय कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों में भी शोक व्याप्त है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें