एटा में 4 साल बाद खुला महिला हत्याकांड का राज, पति समेत दो गिरफ्तार

एटा में 4 साल बाद खुला महिला हत्याकांड का राज, पति समेत दो गिरफ्तार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 से लापता महिला चन्द्रवती की गुमशुदगी का मामला चार साल बाद हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति मंजेश कुमार ने साथी सौदान सिंह के साथ मिलकर चन्द्रवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने ईशन नदी किनारे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था, जिससे घटना लंबे समय तक छिपी रही। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दफनाए गए स्थान से महिला का कंकाल बरामद किया गया। चार साल बाद हुए इस खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अवागढ़ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें