तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, दो साथी गंभीर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, दो साथी गंभीर

संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में गणपत चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में हिमांशु पाठक (19) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कौशल और श्यामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ।घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें