एटा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

एटा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

अधिकारियों को पटरी निर्माण, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

संवाददाता — योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद ने सड़क सुरक्षा समिति के साथ बस स्टैंड स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटनाओं के संभावित कारणों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी अपराध ने सड़क के दोनों ओर पटरी निर्माण कराने और अवैध अतिक्रमण हटवाने पर जोर दिया। साथ ही ई-रिक्शा और ऑटो के सुचारु संचालन के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।
इसके अलावा दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, स्ट्रीट लाइट और यातायात संकेतक बोर्ड लगवाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक सुधार समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किए जाएं।
इस दौरान आरटीओ शिवम यादव सहित यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें