कथावाचक वीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर अधिवक्ताओं में आक्रोश, कचहरी परिसर में पुतला फूंकने का प्रयास
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। कथावाचक वीरेन्द्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर एटा में अधिवक्ताओं ने भारी विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सनातन धर्म और भगवान श्रीकृष्ण के वंशज यदुवंशियों के खिलाफ की गई टिप्पणी से देशभर के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को ज्ञापन सौंपकर संबंधित कथावाचक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।












