एड्स जागरूकता की ओर बड़ा कदम: रेड क्रॉस में स्टाफ ने ली एड्स-मुक्त समाज की शपथ

एड्स जागरूकता की ओर बड़ा कदम: रेड क्रॉस में स्टाफ ने ली एड्स-मुक्त समाज की शपथ

समझ और सम्मान से होगी संक्रमण पर विजय: प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 2 दिसंबर। जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में मंगलवार को एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर समाज को एड्स के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश ने कहा कि “एड्स कोई डरने की बीमारी नहीं, बल्कि समझ और सावधानी की आवश्यकता है। रोग से लड़ना जरूरी है, रोगी से नहीं।” उन्होंने बताया कि सुरक्षित संबंध, एकल-उपयोग सुई का प्रयोग, नियमित एचआईवी जांच और अफवाहों से दूरी इस संक्रमण से बचाव के प्रमुख साधन हैं। सुदेश ने कहा कि एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाज को पीछे धकेलता है। सम्मान, सहयोग और सही जानकारी ही एड्स पर विजय की दिशा प्रशस्त करते हैं।

कार्यक्रम में मार्गदर्शन परामर्शदाता रविंदर, तथा सामुदायिक सहयोगी अमित, संदीप और गुरप्रीत कौर उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस वर्ष की थीम “विघ्नों पर विजय—एड्स नियंत्रण की नई दिशा” को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal