जेठवारा पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹10 हजार वापस, पीड़ित परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
क्राइम रिपोर्टर — दीप चन्द्र पाण्डेय जेठवारा/प्रतापगढ़। थाना जेठवारा पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार की ठगी गई ₹10,000 की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के मुताबिक, अज्ञात मोबाइल नंबर से एक व्यक्ति ने पीड़ित को फोन कर अपनी पत्नी के बीमार होने का हवाला दिया और मदद के नाम पर ऑनलाइन खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये भेजने के बाद पीड़ित को साइबर ठगी का एहसास हुआ।
मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना जेठवारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा एमआरएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित की ₹10,000 की धनराशि वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
ये भी पढ़ें तो क्या अलीगंज में रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह के बिना उतरेगी सपा












