प्रतापगढ़ जीआईसी मैदान में एक ही मंडप में 1155 जोड़े लेंगे सात फेरे, चार चरणों में होगा सामूहिक विवाह समारोह
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 1155 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी तेज हो गई है। शहर के जीआईसी मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1155 जोड़े एक ही मंडप में वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे।समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस समारोह को चार चरणों में संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में जोड़ों के विवाह को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।












