प्रतापगढ़ बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप, HDFC बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़ बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप, HDFC बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पट्टी। एचडीएफसी बैंक की पट्टी शाखा के प्रबंधक पर एक खाताधारक ने बिना अनुमति बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता सौरभ ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा किए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। सौरभ ने आशंका जताई है कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की आर्थिक क्षति होती है तो इसके लिए बैंक प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की जाए।

शिकायती पत्र में सौरभ ने मामले की जांच कराकर एचडीएफसी बैंक पट्टी शाखा के प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर शिकायतकर्ता की नजर बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें