प्रतापगढ़ में श्रीराम कथा में शामिल होंगे योग गुरु बाबा रामदेव, 17 नवंबर को पहुंचेंगे बेंती

प्रतापगढ़ में श्रीराम कथा में शामिल होंगे योग गुरु बाबा रामदेव, 17 नवंबर को पहुंचेंगे बेंती

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।कुंडा के बेंती स्थित राजभवन में 17 से 20 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे। इस आयोजन में योग गुरु बाबा रामदेव भी 17 नवंबर को बेंती पहुंचकर शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया की ओर से कराया जा रहा है। वहीं, 16 नवंबर को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बेंती स्थित कथा मंडपम पहुंचेगी।श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है।

ये भी पढ़ें मानवता शर्मसार: ऊँचाहार में कोल्ड स्टोरेज के पास झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, सीएचसी में उपचार जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें