सोनपुर भाभर में पुल के पास सड़क की हालत बदहाल, किसानों को हो रही भारी परेशानी

सोनपुर भाभर में पुल के पास सड़क की हालत बदहाल, किसानों को हो रही भारी परेशानी

बलरामपुर (सोनपुर भाभर) संवाददाता अब्दुल मजीद।सोनपुर भाभर में धंधरा एवं भाभर नाले के बीच बागहवा खेत में पुल के पास सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। पुल और सड़क के बीच भारी मात्रा में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और मवेशियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

सड़क पर पानी भरा होने से किसानों को धान और गेहूं की फसल काटकर घर तक ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मवेशियों को लेकर आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ऐसे में किसानों और ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पुल के पास सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें