प्रतापगढ़ सड़क हादसे में बुझ गया परिवार का चिराग, 23 वर्षीय विजय कुमार की दर्दनाक मौत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।नगर कोतवाली और कंधई थाना क्षेत्र की सीमा पर बेनीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय विजय कुमार की जान चली गई। अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में घायल विजय को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रयागराज जिले के मालपुर का निवासी था और कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा गांव में अपनी मौसी के घर रहता था।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ राजभवन बेंती पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, राजा भैया से की शिष्टाचार मुलाकात











