प्रतापगढ़ राजभवन बेंती पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, राजा भैया से की शिष्टाचार मुलाकात
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। राजभवन बेंती में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मोती सिंह ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई।वहीं, राजभवन बेंती के परेड ग्राउंड स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में आगामी भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजा भैया के साथ जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय भी कथा स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आगामी 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में श्रीराम कथा में शामिल होंगे योग गुरु बाबा रामदेव, 17 नवंबर को पहुंचेंगे बेंती











