फतेहपुर में दो नाबालिग बच्चे लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार
फतेहपुर। खागा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चों के परिजनों ने थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


प्रार्थना पत्र के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे दोनों बच्चे घर से बाहर थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति द्वारा बच्चों को डांटकर वहां से चले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद दोनों बच्चे वहां से चले गए और वापस घर नहीं लौटे।
परिजनों के मुताबिक, बच्चों की तलाश गांव के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी की गई, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दोनों बच्चों की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
पुलिस से बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।












