वांछित अभियुक्त पवन यादव गिरफ्तार, मारहरा पुलिस ने हाईवे के पास से दबोचा

वांछित अभियुक्त पवन यादव गिरफ्तार, मारहरा पुलिस ने हाईवे के पास से दबोचा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। मारहरा थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन यादव को 15 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे अलीगढ़-कानपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मारहरा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पवन यादव पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम यादगारपुर, थाना मिरहची, एटा है। उसके खिलाफ थाना मारहरा में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत धारा 336(3), 338, 340(2), 351(3), 352 और 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को वैदिक रेस्टोरेंट, चौकी भदवास, थाना पिलुआ क्षेत्र, एटा से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल दिग्विजय सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें 16 सितंबर 2026: राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें