विद्यार्थियों से संवाद कर ACP कविनगरअभय राजेन्द्र डागा (IPS) ने साझा किए जीवन के अनुभव, दिया सफलता का मंत्र

विद्यार्थियों से संवाद कर ACP कविनगरअभय राजेन्द्र डागा (IPS) ने साझा किए जीवन के अनुभव, दिया सफलता का मंत्र

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश एवं पर्यवेक्षण में,थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित सेठ मुकुन्दलाल इंटर कॉलेज में सोमवार को ACP कविनगर अभय राजेन्द्र डागा (IPS) ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों और जीवन संघर्षों को साझा करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, लोक सेवा और भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं सवाल रखे। ACP ने विद्यार्थियों के सवालों का सरल और प्रेरणादायी ढंग से समाधान किया तथा उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी क्षमताओं के पूर्ण विकास तथा उच्च शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं सकारात्मक परामर्श उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।

ACP के साथ हुआ यह संवाद विद्यार्थियों को अपनी आकांक्षाओं को सही दिशा देने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा शासन एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी साबित होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें