विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता- सदानंद द्विवेदी लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कलापुर कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि आरोपी रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर लेकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम मिश्रा और अमन मिश्रा के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें