हत्या का प्रयास में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

हत्या का प्रयास में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना पट्टी पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों, 1. सचिन चौरसिया, 2. विनय चौरसिया को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गतरेडीगारापुर बाजार से गिरफ्तार किया गया दिनांक 25.04.2026 को समय लगभग 03:30 बजे ग्राम रेडीगारापुर निवासी वादी के अनुसार मोहिनी तालाब के पास पूर्व नियोजित योजना के तहत कुलदीप चौरसिया, विनय चौरसिया, सचिन चौरसिया व संतोष यादव द्वारा अपाची बाइक से आकर वादी को पकड़कर चाकू से जानलेवा हमला किया गया तथा बीच-बचाव करने आए विजय यादव व शिवम यादव को भी चाकू व डंडे से घायल कर दिया गया, जिससे शिवम यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। अभियुक्तगण द्वारा पूर्व रंजिश के चलते घटना कारित करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। । उक्त प्रकरण के संबंध में थाना पट्टी पर मु0अ0सं0 165/2026 धारा 3(5)/61(2)/109 (1)/110/351 (3) बीएनएस बनाम 04 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पट्टी के उप निरीक्षक विजय यादव मय हमराह का0 अभिनव नारायन सिंह हस्बुलतलब का० सोनू कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना परमु0अ0सं0 165/2026 धारा 3(5)/61(2)/109 (1)/110/351 (3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों, 1. सचिन चौरसिया पुत्र विमल चौरसिया उम्र करीब 23 वर्ष 2. विनय चौरसिया पुत्र इन्द्रजीत चौरसिया उम्र करीब 24 वर्ष नि0 गण रेडीगारापुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गतरेडीगारापुर बाजार से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें