सैफई में खेत में गिरा 10 फीट का ड्रोन, किसानों में दहशत

सैफई में खेत में गिरा 10 फीट का ड्रोन, किसानों में दहशत

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा जनपद के सैफई क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक करीब 10 फीट लंबा ड्रोन अचानक गेहूं के खेत में गिर पड़ा। ड्रोन गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। खेत में बड़ा ड्रोन पड़ा देख किसानों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह ड्रोन एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे प्रशिक्षण या तकनीकी परीक्षण के लिए उड़ाया गया था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण ड्रोन संतुलन खो बैठा और खेत में गिर गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ड्रोन से किसी तरह का खतरा नहीं है। वहीं किसानों ने कहा कि अचानक इतना बड़ा ड्रोन गिरने से वे घबरा गए थे। हालांकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal