जनपद एटा मेंडिपो की अनुबंधित बस में 8 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, रोडवेज विभाग में मचा हड़कंप

जनपद एटा मेंडिपो की अनुबंधित बस में 8 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, रोडवेज विभाग में मचा हड़कंप

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा में रोडवेज विभाग द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान एटा डिपो की अनुबंधित बस संख्या UP82 T 5440 में 08 यात्री बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े गए। मामले के सामने आते ही रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चेकिंग के दौरान परिचालक शिवमंगल की बस में बिना टिकट यात्री मिले, जिस पर एआरएम और टीआई ने मौके पर ही कार्रवाई की। यह अभियान अलीगंज रोड स्थित हरनाबली गांव के समीप चलाया गया, जहां कई रोडवेज और अनुबंधित बसों की जांच कर टिकट व्यवस्था को परखा गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एटा डिपो नरेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं कार्यशाला में चालक और परिचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में बिना टिकट यात्रियों के साथ पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग अभियान के बाद रोड पर डब्ल्यूटी कराने वाले चालक-परिचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें