जलेसर में कोतवाल बने फरिश्ता: बेटों ने निकाला था बुजुर्ग दंपत्ति को घर से, पुलिस ने दिलाया सहारा और कराया भोजन

जलेसर में कोतवाल बने फरिश्ता: बेटों ने निकाला था बुजुर्ग दंपत्ति को घर से, पुलिस ने दिलाया सहारा और कराया भोजन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जलेसर में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने एक बेघर हुए बुजुर्ग दंपत्ति को न केवल सहारा दिया, बल्कि उन्हें उनका घर भी वापस दिलाया। चार दिनों से भूखे-प्यासे सड़क पर भटक रहे वृद्ध दंपत्ति को कोतवाल ने पहले थाने पर भरपेट भोजन कराया और फिर पुलिस बल के साथ उनके मकान पर पहुँचकर ताला तुड़वाकर उन्हें घर में प्रवेश कराया। नगर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी हरि शंकर (पुत्र स्वर्गीय बाबूराम मल्लाह) और उनकी पत्नी कटोरी देवी ने जीवनभर की कमाई से अपना एक छोटा सा मकान बनाया था। उन्होंने अपने तीन बेटों—संजू, राजू और विष्णु—को पाला-पोसा, परंतु चार दिन पहले तीनों ने ही उन्हें उसी मकान से बाहर निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद दंपत्ति सड़क पर खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर थे। भूख और बेबसी से परेशान होकर जब वे न्याय की आस में कोतवाली पहुँचे, तो कोतवाल अमित कुमार ने उनकी आपबीती सुनी और तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने थाने पर ही दंपत्ति को भोजन कराया और पुलिस टीम को बेटों को बुलाने का निर्देश दिया। पुलिस के पहुंचते ही घर में मौजूद दोनों बेटे राजू और विष्णु अपनी पत्नियों व बच्चों के साथ भाग गए। इसके बाद कोतवाली प्रभारी अमित कुमार स्वयं दंपत्ति को लेकर उनके घर पहुँचे और ताला तोड़वाकर उन्हें घर में रहने की अनुमति दिलाई। कोतवाल ने न केवल उन्हें उनका घर वापस दिलाया, बल्कि उनके भोजन और देखभाल की भी जिम्मेदारी तय कर दी। उन्होंने पड़ोसी और दंपत्ति के भतीजे मुकेश को बुलाकर कहा कि जब तक वे जलेसर में तैनात हैं, तब तक बुजुर्ग दंपत्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मुकेश को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क करें।

स्थानीय लोगों ने कोतवाल अमित कुमार की इस मानवता भरी पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर हर अधिकारी ऐसी संवेदनशीलता दिखाए, तो कोई भी बुजुर्ग अपने ही बच्चों से बेघर होने को मजबूर नहीं होगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया