कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर एटा पुलिस सख्त: शांति भंग के छह आरोपी गिरफ्तार, बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई

कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर एटा पुलिस सख्त: शांति भंग के छह आरोपी गिरफ्तार, बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार, 5 नवंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर शांति व्यवस्था भंग करने और उपद्रव फैलाने की आशंका थी। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय एसडीएम सदर एटा के समक्ष पेश किया गया।  गिरफ्तार किए गए आरोपितों में शामिल हैं —

यादराम (50 वर्ष), निवासी सिद्ध नगर, सासनी (हाथरस)

सोनू (22 वर्ष), निवासी सिद्ध नगर, सासनी (हाथरस)

सुभाषचंद (25 वर्ष), निवासी कुसाड़ी, कोतवाली देहात (एटा)

भीमसेन, हरनारायण और राजन, तीनों निवासी गौशाला के सामने, बुलाकी नगर (कोतवाली नगर, एटा)

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित शर्मा, कांस्टेबल रामअवतार (नंबर 1393) और कांस्टेबल पवन कुमार (नंबर 870) शामिल रहे।अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाए रखना है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक शांति में बाधा डालने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal