एटा में चला सख्त यातायात अभियान: 112 वाहनों का चालान, ₹1.36 लाख वसूला जुर्माना

एटा में चला सख्त यातायात अभियान: 112 वाहनों का चालान, ₹1.36 लाख वसूला जुर्माना

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक एटा की देखरेख में “यातायात माह” के तहत बुधवार को एक विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 112 वाहनों का चालान किया और एक लाख 36 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूला। वसूली गई राशि को नियमानुसार राजकोष में जमा कराया गया है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न जैसे नियमों के उल्लंघन की गहन जांच की। पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराना रहा।चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, काली फिल्म का उपयोग, नाबालिग चालक, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना और ओवर स्पीडिंग जैसी गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।यातायात प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत नवंबर माह को “यातायात माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एटा पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में जागरूकता व चेकिंग अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ट्रैफिक सिग्नल और गति सीमा का पालन करें ताकि एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें