मैनपुरी: खे़त की मेड़ को लेकर बुज़ुर्ग की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी

खे़त की मेड़ को लेकर बुज़ुर्ग की पिटाई, जान से मारने की दी धमकी

संवाददाता पंकज मिश्रा मैनपुरी। थाना अलाव क्षेत्र के ग्राम बघिरुआ में खेत की मेड़ को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि परिजनों ने ही एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि खेत की मेड़ की नापजोख को लेकर पहले कहा-सुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आए परिजनों ने बुज़ुर्ग पर हमला बोल दिया।

मारपीट में बुज़ुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें