मिरहची में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल: जिला अस्पताल से आगरा रेफर

मिरहची में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल: जिला अस्पताल से आगरा रेफर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली-गोबरा मार्ग पर बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हालत नाजुक देख आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गोबरा गांव से मिरहची की ओर जा रही एक बाइक और रसूलपुर गढ़ौली की ओर जा रहे सोनालिका ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय अजीत पुत्र मुनेश चक तथा करीब 20 वर्षीय अंशू पुत्र सर्वेश चक निवासी गोबरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को उच्च उपचार हेतु आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क संकरी होने और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal