दसवीं और बारवी की परीक्षा की तारीख निर्धारित

दसवीं और बारवी की परीक्षा की तारीख निर्धारित

संवाददाता पंकज मिश्रा

प्रयागराज — उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। सूत्रों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा की शुरुआत हिंदी के प्रश्नपत्र से होगी, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा सामान्य हिंदी विषय से आरंभ होगी। इस बार भी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी — पहली पाली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी लगभग तैयार कर ली है और सुरक्षा व नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के कार्यक्रम के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई और निगरानी की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय कर दी गई है।

बोर्ड सचिव ने बताया कि इस बार परीक्षाएं समय पर पूरी कर परिणाम भी अप्रैल के अंत तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नई सत्र की शुरुआत समय से की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें