जेल से रिहाई के बाद अलीगंज लौटे सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले– 2027 में फिर लहराएगी साइकिल

जेल से रिहाई के बाद अलीगंज लौटे सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले– 2027 में फिर लहराएगी साइकिल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव जेल से रिहा होने के करीब एक महीने बाद अपने विधानसभा क्षेत्र अलीगंज पहुंचे। जैथरा ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। तीन साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद जब पूर्व विधायक जनता के बीच लौटे, तो समर्थकों के चेहरों पर उत्साह और खुशी झलक उठी। सभा को संबोधित करते हुए रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा का संदेश पहुंचाए और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अलीगंज की जनता विकास और सम्मान की राजनीति को चुनेगी। पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछले दस वर्षों से भाजपा सरकार ने जनता को भ्रमित किया है और विकास कार्यों को ठप कर दिया है। अब अलीगंज विधानसभा को इन रुकावटों से आज़ाद कराना होगा। यह हमारी ‘आज़ादी की लड़ाई’ जैसी लड़ाई है।” मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे शस्त्र लाइसेंस रद्द होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि “सरकार के तानाशाही रवैये के चलते मेरे सभी शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। मैंने जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को शस्त्र बहाली के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।” उन्होंने बताया कि विधानसभा के पूर्व विधायकों को मिलने वाली सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने प्रशासन से पत्राचार किया है, मगर उस पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे केवल न्यायपालिका पर भरोसा है। यदि प्रशासन सुनवाई नहीं करता, तो मैं न्यायालय की शरण लूंगा।”

इस मौके पर सभासद अजय यादव, सभासद अनुज शर्मा, आलोक ठाकुर, योगेंद्र यादव, मोहन यादव, आशीष वर्मा, श्याम वर्मा, दिनेश चंद्र वर्मा, भोला गोस्वामी, मनु गोस्वामी, पवन वर्मा सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया