एटा में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय: जनजागरण अभियान से लोगों को किया जा रहा सतर्क

एटा में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय: जनजागरण अभियान से लोगों को किया जा रहा सतर्क

संवाददाता अमन अहमद

एटा। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एटा पुलिस ने व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह के निर्देशन में यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमें विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों और ग्राम सभाओं में पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी के बढ़ते खतरों के बारे में जानकारी दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे सतर्क रहना बेहद जरूरी है। लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि किसी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण या पासवर्ड कभी साझा न करें। थोड़ी सी लापरवाही उन्हें बड़ी आर्थिक हानि पहुंचा सकती है। साथ ही, साइबर ठगी का शिकार होने पर नागरिकों को तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जनपदीय पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करें, ताकि एक सुरक्षित डिजिटल समाज का निर्माण किया जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal