एटा में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

एटा में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने तेजाब पी लिया। गंभीर हालत में उसे वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुशवाह गांव निवासी 45 वर्षीय सतेंद्र कुमार पुत्र लालाराम का गुरुवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर सतेंद्र ने गुस्से में आकर घर में रखा तेजाब पी लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सतेंद्र ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद उन्होंने गुस्से में यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें