एटा में ड्रोन से बढ़ाई गई सुरक्षा निगरानी: डीजीपी के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सख्त नजर।

एटा में ड्रोन से बढ़ाई गई सुरक्षा निगरानी: डीजीपी के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सख्त नजर।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने हाईटेक निगरानी प्रणाली अपनाई है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में शहर के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से सर्वे कराया गया। इस दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के किदवई नगर, मारहरा दरवाजा, होली गेट, पीपल अड्डा, कृष्ण नगर, शिवसिंहपुर और लोधीपुरम जैसे क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन सर्वे का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। सर्वे के दौरान पुलिस ने यह भी जांच की कि कहीं किसी क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा ईंट-पत्थर या अन्य वस्तुएं तो जमा नहीं की गई हैं, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका हो।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि ड्रोन सर्वे से पुलिस को जमीनी हालात की सटीक जानकारी मिलती है और इससे त्वरित कार्रवाई संभव होती है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे तकनीकी उपायों के माध्यम से कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal