कलेक्टरेट में डीएम का अचानक निरीक्षण, विभागों में मचा हड़कंप

कलेक्टरेट में डीएम का अचानक निरीक्षण, विभागों में मचा हड़कंप

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी – आज कलेक्टरेट में जिलाधिकारी द्वारा किए गए अचानक निरीक्षण से विभागों में हड़कंप मच गया। डीएम के निरीक्षण की खबर लगते ही कई कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर लौटते नजर आए। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी उपस्थिति रजिस्टर भी डीएम ने चेक किए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जवाब मांगा और चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी विभाग समय से कार्यालय पहुंचे और जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई, रिकॉर्ड व्यवस्था और कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय से और पारदर्शी तरीके से सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं।

डीएम के इस औचक निरीक्षण से पूरे कलेक्टरेट में अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal