हाथरस में रोडवेज बस-टैंकर की जोरदार भिड़ंत में चार की मौत: हाईवे पर मचा हाहाकार, बस का शीशा तोड़कर घायलों को निकाला

हाथरस में रोडवेज बस-टैंकर की जोरदार भिड़ंत में चार की मौत: हाईवे पर मचा हाहाकार, बस का शीशा तोड़कर घायलों को निकाला

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस में शुक्रवार सुबह आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सासनी थाना क्षेत्र के समामई के पास रोडवेज बस और दूध से भरे टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोडवेज बस हाईवे पर पलट गई, जबकि टैंकर बगल में जा रहे ठेले वाले पर चढ़ गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें रोडवेज बस का कंडक्टर और ठेला लगाकर अमरूद बेचने वाला बुजुर्ग भी शामिल है। दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ठेले वाला व्यक्ति टैंकर के नीचे दबा तड़पता नजर आ रहा है। उसका चेहरा खून से लथपथ था और वहां मौजूद लोग गमछे से खून पोंछने की कोशिश कर रहे थे। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने रोडवेज के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनवाकर 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

JCB और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और टैंकर को हाईवे से हटवाया गया। करीब एक घंटे तक आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें