खेत जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: एटा में गंजडुंडवारा रोड पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खेत जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: एटा में गंजडुंडवारा रोड पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गंजडुंडवारा रोड स्थित बहानपुर गांव के पास हुआ। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, बहानपुर गांव निवासी अजय कुमार (39) पुत्र मालिखान सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजय को तुरंत वीरांगना अवंती बाई लोधी मेडिकल कॉलेज, एटा ले जाया गया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह गौतम ने बताया कि युवक अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे में शामिल वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें