अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा के पीपल अड्डा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आर.एन. हॉस्पिटल को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध क्लीनिक एवं नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से गठित टीम ने लोकमन सिंह के नेतृत्व में पीपल अड्डा क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान आर.एन. हॉस्पिटल को बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल प्रभाव से उसे सील कर दिया गया। वहीं, हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उक्त हॉस्पिटल का संचालन सुमन गुप्ता नामक महिला द्वारा किया जा रहा था, जो पूर्व में भी अवैध नर्सिंग होम चलाने के आरोप में चर्चा में रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद कुछ समय रुककर वे नए नाम से फिर से अवैध रूप से हॉस्पिटल शुरू कर देती हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने इस बार सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि जनपद में बिना लाइसेंस संचालित किसी भी नर्सिंग होम या क्लीनिक को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें