अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा की बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा, नीरज राणा प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त
पानीपत। राजपूत भवन पानीपत में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन की प्रदेश इकाई की टीम के सदस्यों की घोषणा की गई, जिसमें नीरज राणा को प्रदेश महामंत्री (संगठन), सतपाल राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष, आनंदपाल राणा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा वीरेंद्र पाल सिंह को जिला अध्यक्ष, पानीपत नियुक्त किया गया।
प्रत्येक नवनियुक्त पदाधिकारी को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सभा के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल राणा ने बताया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार की गई है और अब प्रदेश की टीम के पूरा होते ही एक प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे समाज के उत्थान, एकता और सांस्कृतिक संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समाज की भलाई के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।
समारोह में उपस्थित गणमान्य सदस्यों और स्थानीय सचिवों ने भी नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएँ दीं।
ये भी पढ़ें अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को इस तरह से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण।












