हाथरस में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, डॉक्टरों ने बरती सावधानी की सलाह

हाथरस में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, डॉक्टरों ने बरती सावधानी की सलाह

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस। बदलते मौसम के चलते जिले में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह 11 बजे तक 200 से अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर पहुंचे। निजी अस्पतालों में भी वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रात और सुबह के तापमान में गिरावट तथा दिन में धूप निकलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जो वायरल संक्रमण फैलने का प्रमुख कारण बन रहा है।जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वरुण चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही खांसी-जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी बदलाव के इस दौर में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डॉ. चौधरी ने कहा कि सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए और ठंडी हवा से बचाव करना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं और थकान से बचें। उन्होंने सलाह दी कि बीमार महसूस होने पर खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श करें।

इसके अलावा, डॉक्टर ने साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरों से बचाव करने और धूम्रपान से दूरी रखने की भी अपील की, ताकि मौसमी बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें