महिला का देसी कट्टे के साथ फोटो हुआ वायरल

महिला का देसी कट्टे के साथ फोटो हुआ वायरल

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मंछना से एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में एक महिला देसी कट्टे (तमंचे) के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है, जबकि उसके पास एक युवक बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल फोटो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह फोटो गांव मंछना की बताई जा रही है। फोटो में महिला जिस तरह से हथियार के साथ पोज दे रही है, उससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। थाना एलाऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोटो कब और किसने वायरल की। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कट्टा असली है या नकली।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच में जुटी थाना एलाऊ पुलिस
कट्टे के साथ महिला का फोटो बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से क्षेत्र में मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें