मथुरा के छाता में पहली बार किसानों के बीच पहुंचेंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री
जिला संवाददाता काव्यांश रावत
मथुरा।
देश और विदेशों में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर हिंदुत्व का डंका बजाने वाले संकट मोचन हनुमान जी के परम भक्त पं. धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) अब किसानों के बीच पहुंचने जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मथुरा जनपद के छाता में आयोजित भारतीय हलधर किसान यूनियन के भव्य कार्यक्रम में पं. धीरेंद्र शास्त्री पहली बार किसानों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे उपस्थित किसानों के जनसैलाब को अपने धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचारों से संबोधित करेंगे। इस संबंध में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि यह कार्यक्रम किसानों की एकता और आत्मिक जागरूकता को समर्पित है। उन्होंने समस्त किसानों से छाता (मथुरा) में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल के साथ-साथ किसानों की समस्याओं, समाधान और संगठन की मजबूती पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजक मंडल ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे।












