छत पर खेलते वक्त 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आई 5 वर्षीय बच्ची: अलीगंज में दर्दनाक हादसा, घर से सटी थी हाईटेंशन लाइन

छत पर खेलते वक्त 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आई 5 वर्षीय बच्ची: अलीगंज में दर्दनाक हादसा, घर से सटी थी हाईटेंशन लाइन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। अलीगंज क्षेत्र के जानीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची का नाम मानवी बताया गया है, जो फिलहाल गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में उपचाराधीन है। परिजनों के अनुसार, मानवी खेलते-खेलते अचानक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जो उनके घर से सटकर गुजर रही है। हादसे के समय उसके शरीर से धुआं निकलने लगा। गनीमत रही कि तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और बच्ची की जान बच गई। मानवी के पिता हिसार में काम करते हैं, जबकि हादसे के वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। घर पर केवल दादा-दादी मौजूद थे। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया। मानवी की बुआ अर्चना ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह हाईटेंशन लाइन घर की छत से होकर गुजरती है, जो परिवार के लिए हमेशा खतरा बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई कर लाइन को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें