एटा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज: 136 वाहनों के चालान, ₹1.47 लाख वसूले

एटा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज: 136 वाहनों के चालान, ₹1.47 लाख वसूले

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा में यातायात माह के तहत चल रहे सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को की गई चेकिंग में कुल 136 वाहनों का चालान किया गया और उनसे ₹1,47,500 का सम्मन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस ने चालकों और आम जनता को यातायात नियमों के पालन की सलाह देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। यह विशेष अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में 8 नवंबर 2025 को संचालित किया गया। इस दौरान जनपदीय यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न जैसे नियमों के उल्लंघनों की सख्ती से जांच की।पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान जिन प्रमुख उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई उनमें — ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, काली फिल्म का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट के वाहन, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना और ओवर स्पीडिंग शामिल हैं।

यातायात माह के अवसर पर पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए और पैम्फलेट बांटकर जनता को जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा के साथी बनें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें