समाजसेवी ने हनुमान मंदिर का नींव पूजन कर श्रीराम का दर्शन करने के लिए पहला जत्था किया रवाना

समाजसेवी ने हनुमान मंदिर का नींव पूजन कर श्रीराम का दर्शन करने के लिए पहला जत्था किया रवाना

अवधेश चंद्र पांडेय 

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ 

बिहार प्रतापगढ़। यह न तो गाँव के प्रधान हैं औऱ न क्षेत्र पंचायत सदस्य..यह एसएसबी में कार्यरत एक जवान जो सपत्नी गाँव के लोगों की सेवा के प्रति खुद को समर्पित करने की ओर अग्रसर बिहार विकास क्षेत्र के ग्रामसभा उमरापट्टी के संदीप त्रिपाठी हैं जिन्होंने आज यानी शनिवार को हनुमान मंदिर के नींव पूजन के साथ ही गाँव के रहवासियों का एक जत्था श्री रामलला सरकार के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

बताते चलें कि बिहार विकास क्षेत्र के खरैला उमरापट्टी निवासी संदीप त्रिपाठी व उनकी पत्नी बाबा शौर्य डेबलपर्स की डारेक्टर समाजसेविका सीमा संदीप त्रिपाठी ने शनिवार को वर्षों पुराने हनुमान मंदिर का नींव पूजन कर ग्रामसभा के सैकड़ों लोगों का एक जत्था भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या धाम रवाना किया। यह यात्रा समाजसेविका सीमा संदीप त्रिपाठी व समाजसेवी संदीप त्रिपाठी की तरफ से पूर्णतया निःशुल्क रहेगी। इस दौरान उन्होंने दर्ज़नों की संख्या में पत्रकारों का माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र भेंटकर उनका मान बढ़ाया। यही नहीं उन्होंने उमरापट्टी गाँव के कई वयोवृध्दों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व अंगवस्त्र भेंट किया। साथ ही हल्का में तैनात सिपाही व दरोगा को भी सम्मानित किया। इस दौरान समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि रोर संतोष पाण्डेय ने युवा संदीप त्रिपाठी द्वारा किये जा रहे इस धर्म के कार्य को सराहा और उनकी हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों से संदीप त्रिपाठी जिस तन्मयता से गाँव की सेवा निःस्वार्थ भाव से कर रहे हैं वह काबिलेतारीफ है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने संदीप त्रिपाठी के द्वारा किये जा रहे इस धर्म के कार्य को सराहा और उन्हें शुभकामना दी।

इस दौरान जटा शंकर तिवारी,रामलखन तिवारी,सुरेन्द्र पांडेय,उमाकांत तिवारी,कमला कांत तिवारी,रमापति तिवारी,अतुल तिवारी,बबलू तिवारी,अरविंद त्रिपाठी,सुनील त्रिपाठी,राधाकृष्ण मिश्रा,कृपा शंकर मिश्रा,सतीश त्रिपाठी,पिंटू,शिव प्रसाद मिश्रा,बालकृष्ण मिश्रा,राजाराम यादव,अमित शुक्ला,असुरोष समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें छत पर खेलते वक्त 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आई 5 वर्षीय बच्ची: अलीगंज में दर्दनाक हादसा, घर से सटी थी हाईटेंशन लाइन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें